मुरादाबाद : शराबी पिता से तंग आकर युवती ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शराबी पिता की हरकतों से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। पिता शराब के लिए लोगों से कर्ज लेता रहता है। लेनदार तकादा करने के लिए घर जाने लगे थे। समझाने पर पिता नहीं माना तो छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शराबी पिता की हरकतों से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। पिता शराब के लिए लोगों से कर्ज लेता रहता है। लेनदार तकादा करने के लिए घर जाने लगे थे। समझाने पर पिता नहीं माना तो छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

मामला नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव का है। यहां रहने वाले नन्हे सिंह शराब पीने के आदी हैं। उन्होंने नशे की लत पूरी करने के लिए तमाम लोगों से कर्ज ले रखा है। दो महीने बाद 22 वर्षीय बेटी अलका की शादी होनी है, मगर उन्होंने शादी का कोई इंतजाम नहीं किया है। पिता शराब के नशे में मस्त रहते हैं। अलका ने पिता को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

लेनदार उनके घर जाकर पैसों का तकादा करने लगे। इससे दुखी होकर रविवार दोपहर अलका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। भाई अमन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इस बीच उसका मंगेतर भी जिला अस्पताल पहुंच गया। डॉ. एके सिंह की सलाह पर परिजन उसे हायर सेंटर ले गए।

संबंधित समाचार