बहराइच: कार्यकर्ता का काटा चालान तो दारोगा पर भड़क गए विधायक पति, जानें फिर क्या हुआ?
बहराइच। भाजपा कार्यकर्ता रविवार को बाइक से घर जा रहा था। शाम को चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने पर दरोगा ने चालान काट दिया। कार्यकर्ता ने विधायक पति को फोन कर बात करने की बात कही। लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया। इससे विधायक के पति भड़क गए। उन्होंने दरोगा से …
बहराइच। भाजपा कार्यकर्ता रविवार को बाइक से घर जा रहा था। शाम को चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने पर दरोगा ने चालान काट दिया। कार्यकर्ता ने विधायक पति को फोन कर बात करने की बात कही। लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया। इससे विधायक के पति भड़क गए। उन्होंने दरोगा से कहा कि आप 10 बार बात करेंगे। दरोगा से विधायक पति के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोतवाली नगर के अस्पताल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार रविवार को चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। शाम छह बजे के आसपास भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप बाइक से घर जा रहा था, लेकिन कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी। इस पर दरोगा ने कार्यकर्ता का चालान काट दिया। चालान काटे जाने पर कार्यकर्ता ने सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के पति अशोक जायसवाल को फोन लगाया। विधायक पति ने दरोगा से बात कराने की बात कही। लेकिन दरोगा ने विधायक पति से बात नहीं की।
नाराज अशोक जायसवाल चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने दरोगा से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के वाहन का आप चालान कर दिए। साथ ही वार्ता कराने पर आप बात नहीं करेंगे। अशोक जायसवाल ने कहा कि दरोगा जी एक बार नहीं, आप 10 बार बात करेंगे। दरोगा और अशोक जायसवाल से कहासुनी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अशोक जायसवाल का कहना है कि कार्यकर्ता के सम्मान में दरोगा अशोक कुमार को फोन पर बात करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इससे लोगों में गुस्सा हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर : होटल में ठहरे युवक की दोस्त ने की धारदार हथियार से हत्या
