अमरोहा : बाइक और बस की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवकों की रुद्रपुर डिपो की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिय। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा रविवार की सुबह करीब …
अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवकों की रुद्रपुर डिपो की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिय। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा रविवार की सुबह करीब नौ बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। कस्बा जोया की जाट कालोनी में अजय कुमार व रणवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके पुत्र बिट्टु (22) और संदीप (26) बुलेट पर सवार होकर मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो सामने से आ रही रुद्रपुर डिपो की बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे। बताया जाता है कि घटना के बाद दोनों युवकों का अधिक मात्रा में रक्त बह गया था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी थी। दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां संदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
