IND vs SA 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, राहुल ने जड़ा शतक, भारत के तीन विकेट पर 272 रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेंचुरियन। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को यहां तीन विकेट पर 272 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर राहुल 122 जबकि अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी 60 रन की पारी खेली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के …

सेंचुरियन। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को यहां तीन विकेट पर 272 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर राहुल 122 जबकि अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी 60 रन की पारी खेली।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतरा है।

संबंधित समाचार