लखनऊ: आदमखोर तेंदुए ने पांच को किया घायल, सोशल मीडिया पर छाया रहा वीडियो
लखनऊ। प्रदेश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिनी जाने वाली राजधानी लखनऊ की सड़कों पर पिछले चार दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ सड़कों पर खुलेआम घूम रहा है। गत शनिवार तड़के कल्याणप़ुर में इस आदमखोर तेंदुए ने तीन लोगों पर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि रविवार को वन विभाग को तेंदुए की लोकेशन …
लखनऊ। प्रदेश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिनी जाने वाली राजधानी लखनऊ की सड़कों पर पिछले चार दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ सड़कों पर खुलेआम घूम रहा है। गत शनिवार तड़के कल्याणप़ुर में इस आदमखोर तेंदुए ने तीन लोगों पर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि रविवार को वन विभाग को तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली है, पर प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ कुर्सी रोड से होते हुए बीकेटी की ओर से मूव कर गया है। इसलिए बीकेटी वासी जरा सतर्क रहें।
राजधानी में सोशल मीडिया पर छाया रहा तेंदुए का वीडियो
पिछले चार दिनों से राजधानी की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे तेंदुए का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गुरुवार तक यह तेंदुआ गोमती नदी के समीप देखा गया था, वही शुक्रवार को इसे गुडम्बा थानांतर्गत प्रियंका नर्सिंग होम की पार्किंग में देखा गया। तब तक लोग इसे फेक वीडियो मानते हुए गंभीरता से नहीं ले रहे थे। पर शनिवार तड़के इसी तेंदुए ने कल्याणपुरी पहुंचकर एक महिला व एक पुरुष मीडियाकर्मी पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसके अलावा एक घर के समीप कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर तेंदुआ चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गया और कुत्ते को मुंह मे दबाकर ले भागा।
वन विभाग की टीम पहुंची पकड़ने, तीन सिपाहियों को काटते हुए भागा तेंदुआ
इधर रविवार को तेंदुए की जानकारी मिलने पर वन विभाग, अवध की टीम कल्याणपुरी पहुंची। जाल बिछाया गया, जिसमें तेंदुआ फंस तो गया, पर जाल ढीला होने के कारण वह इससे निकलते हुए मौके पर मौजूद तीन सिपाहियों को लहूलुहान करते हुए भाग गया।
5 टीमें बनाई गईं : डीएफओ
डीएफओ अवध डॉ रवि सिंह ने बताया कि संभवत: यह तेंदुआ गोमती नदी के किनारे से होता हुआ शहर में आ गया है। रविवार को कल्याणपुर के बाद से तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल रही हैं। पर पैरों के निशान के मुताबिक यह तेंदुआ कुर्सी रोड होते हुए संभवत: बीकेटी की ओर निकल गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच टीम बनाई गई है। साथ ही पुलिस के 6 जवान भी लिये गये हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रहें सतर्क, नव वर्ष को लेकर राजधानी में सज रहा अवैध शराब का कारोबार
