सीतापुर: लापता युवक का नहीं लगा सुराग, प्रेमिका का लटका मिला था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/ सीतापुर। सीतापुर जिले के कोतवाली इलाके में एक युवती की संदिग्ध हालात में फंदे से लटकने से मौत और उसके प्रेमी के लापता होने का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। युवक साथ अनहोनी की आशंकाओं को लेकर पुलिस उसकी नहर में तलाश करा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक …

महमूदाबाद/ सीतापुर। सीतापुर जिले के कोतवाली इलाके में एक युवती की संदिग्ध हालात में फंदे से लटकने से मौत और उसके प्रेमी के लापता होने का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। युवक साथ अनहोनी की आशंकाओं को लेकर पुलिस उसकी नहर में तलाश करा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने युवती के पिता सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी शाबरीन (20) पुत्री फैय्याज का गांव के ही निवासी रंजीत मौर्य (23) पुत्र सुभाष चंद्र मौर्य से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात रंजीत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। उसके बाद संदिग्ध हालात में वह लापता हो गया था और शाबरीन का शव घर में फंदे से लटका मिला था। इस मामले में युवक रंजीत के परिवार वालों ने आशंका जताई थी, कि युवती के परिजनों ने उसकाे मारकर फांसी पर लटका दिया और युवक को भी कहीं गायब कर दिया।

लड़के पक्ष के लोगों ने इस घटना को ऑनर कीलिंग बताया था। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही आशंकाओं को देखते हुए लापता युवक की गांव के पड़ोस में बह रही शारदा सहायक नहर में तलाश शुरू करा दी। इस मामले को लेकर शनिवार की दोपहर भाजपा नेत्री आशा मौर्या लापता युवक रंजीत मौर्य के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने पर भाजपा नेत्री भड़क उठीं और ग्रामीणों संग कोतवाली का घेराव करने की तैयारी शरू कर दी।

मामले की भनक लगते ही एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ रविशंकर प्रसाद मौके पर जा पहुंचे और शारदा सहायक नहर पुल भाजपा नेत्री आशा मौर्या से वार्ता करते हुए लापता युवक की बरामदगी के लिए एक दिन का समय मांगा। एडीशनल एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण और भाजपा नेत्री शांत हो गई। पुलिस लापता की युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम की मदद ली है। युवक की अभी भी नहर में तलाश की जा रही है।

हालांकि अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने युवती के पिता, भाइयों सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। चर्चा है कि युवती के परिजनों ने युवक के लापता होने के बारे में पुलिस को कुछ सूचनाएं दी हैं। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आदमखोर तेंदुए ने पांच को किया घायल, सोशल मीडिया पर छाया रहा वीडियो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका