बरेली: बच्चों की परवरिश नहीं कर सकता, पत्नी व बच्चों को किया बेघर
बरेली, अमृत विचार। एक दूध विक्रेता ने बच्चों की परवरिश न कर पाने की बात कहते हुए लिए पत्नी से ही कमाकर लाने को कह दिया। साथ ही दो बच्चों के साथ घर से बेघर कर दिया। इसका विरोध करने पर महिला के ससुर व जेठ ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसका हाथ …
बरेली, अमृत विचार। एक दूध विक्रेता ने बच्चों की परवरिश न कर पाने की बात कहते हुए लिए पत्नी से ही कमाकर लाने को कह दिया। साथ ही दो बच्चों के साथ घर से बेघर कर दिया। इसका विरोध करने पर महिला के ससुर व जेठ ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसका हाथ भी टूट गया। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली रौना अपने दो बच्चों खुशी(10) व विवान(6) के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि 2009 में कैंट के रहने वाले एक दूध विक्रेता से उनकी शादी हुई थी। पति के शराब पीने की आदत के चलते अक्सर उनके साथ मारपीट की जाती थी, लेकिन 19 दिसंबर को उनके पति ने हद ही पार कर दी। बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और उनके पति ने तीनों बच्चों की परवरिश करने से मना कर दिया।
साथ ही घर में रखने के लिए पांच हजार रुपये कमाकर लाने की शर्त रख दी। रौना ने जब पति को समझाने की कोशिश की तो दूध विक्रेता ने एक बच्चे कृष्ण को अपने पास रोकते हुए पत्नी और दो बच्चों से मारपीट के बाद घर से निकाल दिया। महिला ने ससुराल में रहने की जिद की तो ससुर व जेठ के साथ मिलकर पति ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनका हाथ टूट गया।
इसके बाद वह मायके आ गईं और इज्जतनगर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। न्याय की उम्मीद से उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए बच्चे को बापस दिलाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
