अमरोहा : सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
अमरोहा,अमृत विचार। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अफसरों संग कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक की। कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री हसनपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। …
अमरोहा,अमृत विचार। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अफसरों संग कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक की। कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री हसनपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रहेगी।
29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हसनपुर के सुखदेवी इंटर कालेज में योगी आदित्यनाथ में जन विश्वास यात्रा के साथ आएंगे।जिसके माध्यम से लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार की सुबह जिलाधिकारी ने गांधी सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपैड बनाने का काम समय से पूरा कर लिया जाए। ज्यादा से ज्यादा मजदूर लगाकर काम को पूरा करें। जिसकी तैयारियों को लेकर डीएम ने अफसरों संग मंथन किया।
डीएम ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर जरुरी निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर कोरोना नियमों का भी पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने मंच की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, हेलीपैड, वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी सहित अन्य व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण आदि अधिकारी मौजूद रहे।
