रायबरेली: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गढ़ी मजरे बाबूगंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइकों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार की शाम केवलपुल गांव निवासी …

रायबरेली। गढ़ी मजरे बाबूगंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइकों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रविवार की शाम केवलपुल गांव निवासी अविनाश गांव के दो साथियों के साथ बाइक से गढ़ी गांव गया हुआ था। घर वापस लौट रहा था तभी गढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अविनाश, आनंद कुमार व राममोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएससी आए थे। जिसमें अविनाश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रायबरेली: जमीनी विवाद में हुई मारपीट के चलते तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज

पूरे डींगुर मजरे सवैया धनी गांव में सहन की भूमि को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को परिजन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। गांव निवासी सुखलाल साहू व भोला साहू के लड़कों के बीच सहन की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शनिवार की सुबह सुखलाल के बेटे विवादित भूमि पर ईंट लगाने लगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: जमीनी विवाद में हुई मारपीट के चलते तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार