बाराबंकी: हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन के तहसील प्रभारी अशोक सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम पाल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ तहसील परिसर में मंगलवार को अपनी 19 सूत्रीय मांगे तय समय बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नई खतौनी में अंश निर्धारण गांव में …
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन के तहसील प्रभारी अशोक सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम पाल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ तहसील परिसर में मंगलवार को अपनी 19 सूत्रीय मांगे तय समय बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नई खतौनी में अंश निर्धारण गांव में चौपाल लगाकर कराएं व खतौनी में किसानों का नाम गलत है, उसे सही किया।
इसके अलावा किसानों को अपना घर बनाने व सहना पाटने के लिए मिट्टी खनन करने की अनुमति दिए जाने और किसानों को अपने सहन और घर खेतों में एक पेड़ काटने की अनुमति दी जाने, तहसील परिसर में किसानों के लिए शौचालय बनवाने, धान क्रय केंद्रों में किसानों की धान खरीद करने सहित अन्य 19 सूत्रीय किसानों की समस्याओं का मांग पत्र 17 दिसंबर को उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ को दिया गया था।
पढ़ें: अयोध्या: साहबगंज के प्राथमिक विद्यालय का बुरा हाल, चूल्हे पर पकता है खाना और ‘पढ़ाई धुआं’
जिसपर उन्होंने 24 दिसंबर तक मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था वह समय अवधी बीत गया फिर भी मांगे पूरी नहीं हुई, जिसको लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को पुनर्विचार कर मांगे पूरी करने का ज्ञापन सौंपा। जिसपर उन्होंने समस्याओं के हल करने का आश्वासन दिया है, तब जाकर धरना प्रदर्शन किसानों ने खतम किया। इस दौरान रामखेलावन राजपूत, बाबादीन राजपूत, जगदीश रावत, मिलन, श्यामलाल आदि किसान सैकड़ों किसान धरना प्रदर्शन में शामिल है।
