69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने किया सीएम आवास का घेराव, पुलिस से हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण की नियुक्ति की मांग को लेकर बीते 168 दिनों से प्रदर्शन पर डटे अभ्यर्थियों का रह रह कर सब्र टूट रहा है। सामान्य व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भीषण ठंड में तड़के सुबह …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण की नियुक्ति की मांग को लेकर बीते 168 दिनों से प्रदर्शन पर डटे अभ्यर्थियों का रह रह कर सब्र टूट रहा है।

सामान्य व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भीषण ठंड में तड़के सुबह ही बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी के आवास का घेराव करने पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों ने मंत्री आवास पर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आज दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री आवास पर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंच गए।

पढ़ें- आर्थिक पुनरुद्धार, बेहतर उत्पादन से 2022 में उपभोक्ताओं की जेब पर अधिक बोझ नहीं डालेगी महंगाई

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर पुलिस से हुई अभ्यर्थियों की नोकझोंक

मुख्यमंत्री आवास पर तैनात भारी पुलिस बल के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई। पुलिस अभ्यर्थियों को रोकने का प्रयास कर रही है। महिला और पुरुष अभ्यर्थी विरोध में जमीन पर लेट गए थे। वह सुबह शिक्षा मंत्री के आवास पर अभ्यर्थी की बड़ी संख्या में पहुंचने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल भी पहुंच गया।

अब बैठे सरकार से 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में फेफड़ों को तत्काल भरे जाने की मांग करने लगे। करीब घंटे भर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस मंत्री आवास से अभ्यर्थियों को हटाने के लिए तमाम रिटर्न कर रही है, मगर अभ्यर्थी हटने को तैयार नहीं थे।

क्या है अभ्यर्थियों कि मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि अनारक्षित की कट ऑफ 67.11 के नीचे 27% आरक्षण दिया जाए। ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 18598 मैं से मात्र 2637 सीट मिली है। उनका कहना है कि ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 27% किस जगह मात्र 3.86% ही आरक्षण मिला है।

वहीं एससी वर्ग को इस भर्ती में 21% की जगह महज 16.6% आरक्षण मिला है। जो की पूरी तरह गलत है। बीते करीब पांच महीनों से अभ्यर्थी इको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार