कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजन ऑनलाइन भी करें आवेदन: मंडलायुक्त
अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिवारजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। राहत डॉट यूपी डॉट निक डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन पत्र के समय अभिलेख में आरटीपीसीआर, …
अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिवारजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। राहत डॉट यूपी डॉट निक डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
आवेदन पत्र के समय अभिलेख में आरटीपीसीआर, रैपिड एन्टीजन टेस्ट, मॉलिक्यूलर टेस्ट व कोविड-19 डायग्नोस वाली जांच रिपोर्ट अपलोड करना होगा। आवेदक को मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिस का सहमति पत्र व परिजन जिसे सहायता धनराशि प्राप्त करनी है। उसके बैंक पासबुक की छायाप्रति या कैंसिल चेक अपलोड करना होगा।
वहीं, ऑफलाइन आवेदन पत्र जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्टेट में स्थित कोविड-19 के लिए सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल में दिया जा सकता है, जिसके साथ अभिलेख लगाने होंगे।
पढ़ें: हरदोई: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, जिपं. अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
यदि किसी आवेदक वारिसन को आवेदन पत्र प्रस्तुत करने में कोई दिक्कत है या आवेदन पत्र पर लिये गये निर्णय पर कोई आपत्ति है। तो आवेदक जनपद के अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र के सम्बंध में किसी प्रकार की जानकारी के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर 1070 या 9454441018 पर भी लोग संपर्क कर सकते हैं।
रायबरेली: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन हुए घायल
गढ़ी मजरे बाबूगंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइकों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार की शाम केवलपुल गांव निवासी अविनाश गांव के दो साथियों के साथ बाइक से गढ़ी गांव गया हुआ था। घर वापस लौट रहा था तभी गढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अविनाश, आनंद कुमार व राममोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
