अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया किसान सम्मेलन का आयोजन
अयोध्या। रुदौली विधानसभा के रौजागांव स्थित एक विद्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सभी दलों ने …
अयोध्या। रुदौली विधानसभा के रौजागांव स्थित एक विद्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सभी दलों ने हमारे किसान के साथ धोखा व छलावा किया है।
पिछली सरकारों में किसानों को समय पर खाद्य व बीज नहीं मिलता था। लेकिन अब सारी सुविधा मिल रही है। सोमवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में किसान सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान व अन्य नेताओं ने मंत्री को सम्मानित किया।
मंत्री मुकुट बिहारी ने कहा कि पिछली सरकारों में हमारे किसान भाइयों को बोवाई के समय बीज के लिए लाइन लगानी पड़ती थी। पुलिस के भी डंडे खाने पड़ते थे और जब सिंचाई का समय आता था तो खेतों में थोड़ा पानी गया कि लाइट चली जाती थी।
अशोक कसौंधन, रामनेवल लोधी, जिला पंचायत सदस्य बाबा भजन दास, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुरेश मिश्रा, संतोष जायसवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व किसानों की मौजूदगी रही।
रायबरेलीः किसान नेता ने धान क्रय केंद्रों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज स्थित धान क्रय केंद्रों में किसानों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए किसान नेता रमेश सिंह ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मामले की जांच की तो वह सही मिला। मंडी समिति में मंडी समिति, खाद्य एवं रसद विभाग तथा पीसीएफ विभाग के धान क्रय केंद्र है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेलीः किसान नेता ने धान क्रय केंद्रों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
