अयोध्या: ईंटों पर कर की दर बढ़ाने से नाराज निर्माता समिति ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ईंटों पर कर की दर बढ़ाने से नाराज उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति ने तिकोनिया पार्क धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। निर्माता समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक लखनऊ में 17 सितंबर को भट्ठों में निर्मित लाल …

अयोध्या। ईंटों पर कर की दर बढ़ाने से नाराज उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति ने तिकोनिया पार्क धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। निर्माता समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक लखनऊ में 17 सितंबर को भट्ठों में निर्मित लाल ईंटों पर कर दर में बिना आईटीसी क्लेम किए 01% से बढ़ाकर 06% व आईटीसी क्लेम करने पर कर दर 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने का प्रस्ताव 1 अप्रैल 2022 से पारित किया गया है।

भट्ठे की ईंट पर दो प्रकार के अव्यवहारिक व अनुचित कर दर वृद्धि प्रस्ताव को वापस लिया जाए अन्यथा यह ग्रामीण कुटीर उद्योग कुछ वर्षों में धीरे-धीरे समाप्त हो जायेगा और देश के करोड़ों श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। यह ग्रामीण कुटीर उद्योग विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण व कोयले के मूल्यों में बेताहशा वृद्धि के कारण अत्यन्त कठिनाई से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-वकीलों ने सीजेआई से दिल्ली, हरिद्वार में दिए गए ‘नफरत भरे भाषणों’ का संज्ञान लेने का किया अनुरोध

उसके ऊपर अब प्रस्तावित जीएसटी का नया स्लैब इस कुटीर उद्योग को पूरी तरह से संकट में डाल देगा, जिससे घर बनाने की मूल साम्रगी जैसे सीमेन्ट, बालू, सरिया, मोरंग, गिट्टी पहले से ही काफी महंगी हो जाएंगी। प्रदेश के सहमंत्री संजय सावलानी ने कहा कि इस कुटीर ग्रामीण उद्योग को संरक्षण की आवश्यकता है किन्तु सरकार इस ग्रामीण कुटीर उद्योग पर बुल्डोजर चलाकर इसे समाप्त करना चाहती है।

यह भी पढ़ें:-केरल हाई कोर्ट ने सरकार से कहा- सबरीमला में ‘मंडल-मकरविलाक्कू’ उत्सव के दौरान जरूरी चिकित्सा व्यवस्था करें सुनिश्चित

संबंधित समाचार