बिजनौर : 3500 लोग मुचलका पाबंद, 514 शस्त्र जमा कराये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी ने सख्ती बरतते हुए 3500 लोगों को मुचलका पर पाबंद करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाना क्षेत्र में 534 शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी ने सख्ती बरतते हुए 3500 लोगों को मुचलका पर पाबंद करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाना क्षेत्र में 534 शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें से 514 शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। शेष 10 शस्त्र भी शीघ्र जमा करा लिए जायेंगे। वहीं चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो उसके लिए थाना क्षेत्र के लगभग 3500 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया गया है।

32 लोगों को गुंडा अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार