भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं, बनेगी सरकार: निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता बहुत खुश है और भाजपा की प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनेगी। देवरिया से …

देवरिया। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता बहुत खुश है और भाजपा की प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनेगी।

देवरिया से बीस किलोमीटर दूर रूद्रपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के हर जिले में एक बाहुबली होता था। वहीं, भाजपा सरकार एक जिला एक उत्पाद को बढावा दे रही है। पहले हर जिले में एक मिनी मुख्यमंत्री होता था और आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है। आज भाजपा की सरकार में गरीब के घर मे गैस कनेक्शन है। अपना बैंक खाता है, अच्छे इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड है। गरीब का बच्चा अब अच्छे सरकारी विद्यालय में मुफ्त शिक्षा भी पा रहा है।

पढ़ें: लखनऊ: रंग बिरंगे फूलों से फिर महकेगी राजभवन की बगिया

प्रदेश में आज जितने विकास के काम हुए हैं। उतने काम सपा, बसपा की सरकार में नहीं हुये हैं। भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना काम किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों को धोखा दिया है। सपा, बसपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश को केवल लूटने का काम किया था।

लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश में चतुर्दिक विकास के कार्य हो रहे हैं। गरीबों की गाढ़ी कमाई को लूटकर तथा जमीनों पर कब्जा करने वालों माफियाओं के घर पर आज बुलडोजर चलाकर उसको ध्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी उसपर मकान बनवाने का कार्य कर रहे है और ये मकान गरीबों को दियें जायेंगे।

संबंधित समाचार