चुनाव से पहले यूपी में बड़ा फेरबदल, शासन ने सात आईपीएस अफसरों का किया तबादला
लखनऊ। सरकार के निर्देश पर गृह विभाग की ओर से राजधानी में आईपीएस स्तर के कुल सात पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें पुलिस विभाग के पांच, फायर सर्विस के एक व एक इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी हैं। इसके संबंध में सोमवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। संबंधित आईपीएस अधिकारियों को …
लखनऊ। सरकार के निर्देश पर गृह विभाग की ओर से राजधानी में आईपीएस स्तर के कुल सात पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें पुलिस विभाग के पांच, फायर सर्विस के एक व एक इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी हैं। इसके संबंध में सोमवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। संबंधित आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रदत्त पदस्थापन पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पदाधिकारी कहां थे कहां गए
रुचिता चौधरी – पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ
अपर्णा गौतम – डीजीपी कार्यालय, लखनऊ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, लखनऊ
मो. नेजाम हसन – पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक, यातायात, लखनऊ पुलिस अधीक्षक, डीजीपी कार्यालय, लखनऊ
अष्टभुजा प्रदसाद सिंह – पुलिस अधीक्षक, डीजीपी कार्यालय, लखनऊ – पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक, यातायात, लखनऊ
आकाश कुलहरि – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट, कानपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्विस, लखनऊ
सुरेश राव आनंद – पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ – प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, कानपुर नगर
मुनिराज जी – पुलिस अधीक्षक, चुनाव सेल, डीजीपी कार्यालय, लखनऊ – पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
राजधानीवासियों छह नहीं, सात घंटे का है नाइट कर्फ्यू!
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रोन के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से घोषित नाइट कर्फ्यू का अनुपालन कुछ ज्यादा ही कड़ाई से कराया जा रहा है। आलम ये है कि सरकार ने छह घंटे का नाइट कर्फ्यू घोषित किया है, पर राजधानीवासी सात घंटे नाइट कर्फ्यू से गुजर रहे हैं। सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक की है। पर राजधानी पुलिस एक घंटे पूर्व रात 10 बजे से ही दुकानें बंद करवाने के लिए लाठियां चटकानी शुरू कर देती है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राजधानीवासियों छह नहीं, सात घंटे का है नाइट कर्फ्यू!
