लखनऊ: अगले दो दिन राजधानी में जमकर हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीते कुछ दिनों से खिली धूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों के लिए बुरी खबर है। राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में 28 व 29 दिसंबर को जोरदार बारिश होने वाली है। इसके बाद कड़ाके की ठंडक एक बार फिर दस्तक देगी। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से सोमवार को अलर्ट …

लखनऊ। बीते कुछ दिनों से खिली धूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों के लिए बुरी खबर है। राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में 28 व 29 दिसंबर को जोरदार बारिश होने वाली है। इसके बाद कड़ाके की ठंडक एक बार फिर दस्तक देगी। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से सोमवार को अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

29 को रहेगी कड़ाके की ठंड, छह डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आगामी 28 व 29 को दिन के अधिकांश समय बादल छाये रहेंगे और धूप के दर्शन नहीं होंगे। वहीं तेज गरज के बाद बारिश होगी। रिपोर्ट के अनुसार 29 दिसंबर को कड़ाके की ठंड रहेगी और इस दौरान अधिकतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

30 से फिर कोहरे का प्रकोप

पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 30 दिसंबर से राजधानी में फिर से कोहरे का प्रकोप शुरू हो जाएगा। 30 व 31 दिसंबर को सिर्फ सुबह के वक्त में कोहरे का असर रहेगा। पर एक दिसंबर से दिन के अधिकांश वक्त बादल छाये रहने के साथ कोहरा या धुंध रहेगी। इसके कारण तापमान में भी गिरावट होगी।

बाइक बेचना पड़ गया महंगा, ठगे 29500

लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर निवसी अविनाश का कहना है की उन्होंने अपनी पुरानी बाइक को बेचने हेतु ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देख एक युवक का फ़ोन आया उसने कहा की वो बाइक खरीदना चाहता है। उसने बड़ी चालाकी से अविनाश से क्यू आर कोड स्कैन कराया और कहा की वो तुरंत ही पैसे ट्रांसफर कर रहा है। कुछ देर बाद अविनाश के खाते से 29500 रुपया निकलने का मैसेज आया। मैसेज देख अविनाश के चहरे का रंग उड़ गया।

यह भी पढ़ें:-न चेहरे पर मास्क… न सोशल डिस्टेंसिंग, हर कदम पर उड़ रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

संबंधित समाचार