भाजपा ने पिछड़ों, अल्पसंख्यक दलितों का शोषण किया : ओम प्रकाश राजभर
सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सोमवार को मछरेहटा के रामलीला मैदान में एक महापंचायत आयोजित की। इस महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर स्वयं पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित जनसभा में सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद थे। …
सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सोमवार को मछरेहटा के रामलीला मैदान में एक महापंचायत आयोजित की। इस महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर स्वयं पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित जनसभा में सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, शोषण व अल्पसंख्यक समुदाय के आरक्षण की भी बात की।
ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के साथ सरकार बनाने का दावा भी किया। कहा कि सरकार लोगों का हक छीन रही है। गरीब वंचित, शोषितों व अल्पसंख्यकों का अधिकार छीन रही है। ऐसे में केवल आपके पास एक ही विकल्प है कि सपा की सरकार लाएं और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने उज्जवला गैस योजना व गैस की महंगाई पर तंज कसते हुए कहा की पूर्ववर्ती सरकारों में गैस सिलेंडरों के दाम तीन से चार सौ रुपए हुआ करता था, क्या अब उसी रेट में आपको सिलेंडर मिल रहा है?
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सपा को समर्थन देने की अपील के साथ-साथ यह वादा भी किया कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो मुफ्त शिक्षा व बिजली और सभी को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट को गाड़ी का पेट्रोल व मोबाइल का रिचार्ज देने का भी वादा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले प्रदेश कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र धनगर रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार धनगर, जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार अर्कवंशी, जिला महासचिव राजाराम रघुवंशी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: सरकार और विपक्ष में फर्क बता कर शुभचिंतक की भूमिका में दिखे सीएम योगी
