लखनऊ: नाइट कर्फ्यू के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूहड़ डांस करने वाला सिपाही निलंबित
लखनऊ। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन आयोजित किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम बंद कराने की बजाय वर्दी पहनकर अश्लील डांस करने वाले बीकेटी थाना में नियुक्त सिपाही ओम कुमार को हृदयेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। विदित हो कि गत 25 दिसंबर की रात बीकेटी थाना क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन …
लखनऊ। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन आयोजित किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम बंद कराने की बजाय वर्दी पहनकर अश्लील डांस करने वाले बीकेटी थाना में नियुक्त सिपाही ओम कुमार को हृदयेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। विदित हो कि गत 25 दिसंबर की रात बीकेटी थाना क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर ग्राम प्रधान गुड्डू वर्मा व उनके सहयोगियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में डांसर बालाओं से डांस कराया जा रहा था।
इसी दौरान बीकेटी थाना में तैनात ओम कुमार द्वारा वर्दी में अश्लील ठुमके लगाने का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी हृदयेश कुमार ने कार्रवाई की। साथ ही इस पूरे मामले की जांच बीकेटी की सीओ नवीना शुक्ला को सौंपी है।
यह भी पढ़ें:-चुनाव से पहले यूपी में बड़ा फेरबदल, शासन ने सात आईपीएस अफसरों का किया तबादला
कई दलों के नेताओं ने थामा सपा का दामन
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर निवसी अविनाश का कहना है की उन्होंने अपनी पुरानी बाइक को बेचने हेतु ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देख एक युवक का फ़ोन आया उसने कहा की वो बाइक खरीदना चाहता है। उसने बड़ी चालाकी से अविनाश से क्यू आर कोड स्कैन कराया और कहा की वो तुरंत ही पैसे ट्रांसफर कर रहा है। कुछ देर बाद अविनाश के खाते से 29500 रुपया निकलने का मैसेज आया। मैसेज देख अविनाश के चहरे का रंग उड़ गया।
यह भी पढ़ें:-3 जनवरी को शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए सरकार ने जारी किए निर्देश, किशोरों के लिए केवल इस वैक्सीन का विकल्प
