कानपुर: डंपर ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, भीड़ ने चालक को पीटा
कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में तातियागंज पचोर रोड पर बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वह महाराजपुर गांव की निवासी थी। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। डंपर चालक …
कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में तातियागंज पचोर रोड पर बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वह महाराजपुर गांव की निवासी थी। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। डंपर चालक को बंधक बनाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
महाराजपुर निवासी सुधीर चौरसिया की बेटी जया चौरसिया (20) शंकरा आई अस्पताल में नौकरी करती थी। नाइट ड्यूटी कर सोमवार सुबह स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। तातियागंज से पचोर मार्ग पर डंपर ने जया को कुचल दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डंपर चालक को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई की। डंपर में भी तोड़ फोड़ की। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
एससी/एसटी एक्ट में 15 साल से फरार चल रहे प्रधान को साढ़ पुलिस ने भेजा जेल
घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2007 में दर्ज किए गए छेड़खानी व हरिजन एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रधान व एक युवक को साढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है जबकि दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक साढ़ कस्बे के प्रधान जगदीश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ थाना पुलिस ने बीते 15 वर्ष पूर्व छेड़खानी,गाली गलौज, जान से मार देने की धमकी सहित हरिजन एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
लेकिन हीलाहवाली व राजनैतिक दबाव के चलते अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर थे। एसपी आउटर व क्षेत्राधिकारी घाटमपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को साढ़ चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने हमराही दिलीप कुमार के साथ वारंटी जगदीश यादव 52 पुत्र बद्री प्रसाद व बलिराम यादव 49 पुत्र मुंशीलाल को सुबह घर के बाहर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: छत पर सो रहे हत्यारोपित युवक की धारदार हथियार से हत्या
