बरेली: 1.94 लाख को नए साल से मिलेगी बढ़ी पेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर दिव्यांगों, बुजुर्गों व महिला पेंशन लाभार्थियों की राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे पेंशन पाने वालों में खुशी है। बढ़ी धनराशि नए साल पर 1 जनवरी 2022 से दी जाएगी। इससे जिले के 194841 पेंशन लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बुजुर्ग लाभार्थियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की दो किश्तें और …

बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर दिव्यांगों, बुजुर्गों व महिला पेंशन लाभार्थियों की राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे पेंशन पाने वालों में खुशी है। बढ़ी धनराशि नए साल पर 1 जनवरी 2022 से दी जाएगी। इससे जिले के 194841 पेंशन लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बुजुर्ग लाभार्थियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की दो किश्तें और महिला लाभार्थियों को पेंशन की तीन किश्तें भेजी भी जा चुकी हैं।

पिछले सप्ताह सरकार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, प्रोबेशन विभाग द्वारा पति की मौत के बाद दी जाने वाली महिला पेंशन और दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर दो गुना कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा 84126 महिला पेंशन लाभार्थियों को होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि वर्तमान में प्रति लाभार्थी 500 रुपये वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। दो किश्तें भेजी जा चुकी हैं।

शासन ने एक जनवरी 2022 से इसे बढ़ाकर प्रति लाभार्थी एक हजार रुपये किए जाने का आदेश जारी किया है। जिले में 83315 लाभार्थियों को बढ़ी वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। इसी तरह 27400 दिव्यांगजन भी बढ़ी पेंशन का लाभ उठा पाएंगे। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि जिले में 27400 हजार दिव्यांगजन विभाग में पंजीकरण हैं।

जिले में पेंशन लाभार्थी

  • 84126 महिला पेंशन
  • 83315 वृद्धावस्था पेंशन
  • 27400 दिव्यांग पेंशन

संबंधित समाचार