बरेली: कोरोना का बढ़ता प्रकोप, परीक्षाओं की भी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए वेरिएंट का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि शासन ने कोरोना से बचाव को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी मास्क, सोशल डिस्टेसिंग व सेनेटाइजर के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय 31 दिसंबर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए वेरिएंट का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि शासन ने कोरोना से बचाव को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी मास्क, सोशल डिस्टेसिंग व सेनेटाइजर के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियों की वजह से बंद हैं लेकिन छुट्टी खत्म होते ही 5 जनवरी से मुख्य परीक्षा की सुधार परीक्षाओं के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।

इन परीक्षाओं को सम्पन्न कराना भी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होगी क्योंकि परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराना काफी मुश्किल होता है। इसके अलावा यदि कोरोना के केस बढ़े तो परीक्षा पर भी खतरा मंडरा सकता है। पिछले वर्ष भी इन्हीं परीक्षाओं के दौरान दिक्कतें हुई थीं।

इन परीक्षाओं में दिक्कत की वजह से छात्रों के परिणाम पर भी असर पड़ सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन शासन के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई कर रहा है। इन परीक्षाओं के बाद मुख्य परीक्षाओं पर भी संकट छा सकता है।

संबंधित समाचार