आज का राशिफल | 28 दिसंबर, 2021
मेष राशि आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। उच्च रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। संपत्ति को लेकर बड़ा निर्णय लेना आपके लिये हितकर नहीं है। पीठ पीछे चुगली करने वाले लोगों पर सावधान रहें। वृष राशि लवमेट्स से अपने दिल की बात कह सकते हैं। जॉब में थोड़ी …
मेष राशि
आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। उच्च रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। संपत्ति को लेकर बड़ा निर्णय लेना आपके लिये हितकर नहीं है। पीठ पीछे चुगली करने वाले लोगों पर सावधान रहें।
वृष राशि
लवमेट्स से अपने दिल की बात कह सकते हैं। जॉब में थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। बिजनेस में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। मनोरंजन में धन खर्च होगा। अपनी उपलब्धियों पर दिखावा करने से बचें।
मिथुन राशि
प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोग अवहेलना कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारण अवरुद्ध होने की सम्भावना है। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
कर्क राशि
अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। जॉब में वेतनवृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान का व्यवहार आपको गर्व की अनुभूति देगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से आप अप्रभावित रहेंगे।
सिंह राशि
परिजनों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। लोग आपको गलत सलाह दे सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। क्रोध और अहंकार के कारण काम बिगड़ने की संभावना बन रही है।
कन्या राशि
घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मित्र आपका उत्साह बढ़ाने में मदद करेंगे। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
तुला राशि
व्यापार के लिए उधार लेना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध ठीक रखें। विरोधियों से सावधान रहें। आपके सामाजिक दायरे में गिरावट आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों से कहासुनी होगी। बेवजह के खर्चों में नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी के साथ संंबंध मधुर होंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। सेहत की परेशानियां दूर होंगी। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। संतान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
धनु राशि
माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। ऑफिस में आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखें।
मकर राशि
आय के साथ आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में सामंजस्य की कमी हो सकती है। गरिष्ठ खानपान के कारण लीवर में परेशानी होने की आशंका है। इसलिए आज आपको भोजन को लेकर सावधान रहना चाहिये। आपके आदर्शों की लोग प्रशंसा करेंगे।
कुंभ राशि
फाइनेंस को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। अपने स्वभाव में नकारात्मकता हावी न होने दें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें। पुराने रोग आपको दोबारा प्रभावित कर सकते हैं। आज कर्ज बिल्कुल न लें।
मीन राशि
कारोबारी गतिविधियों में गति आएगी। आपकी कुशल संवादशैली से लोग प्रभावित होंगे। नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। आज का दिन यात्रा के लिये उत्तम है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। महिलायें आज शॉपिंग के लिए बाजार जा सकती हैं।
