धान खरीद में कमीशन को लेकर प्रधानमंत्री ने किसान को किया फोन, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ‘हैलो, नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। शशिभूषण जी धान खरीद में कोई कमीशन तो नहीं देना पड़ा।‘ मोबाइल पर यह बात सुनते ही बछरावां कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग किसान हतप्रभ रह गए। प्रधानमंत्री ने उन्हें कॉल किया, जिसे लेकर कुछ देर तक वह विश्वास न कर सके। हिचकते हुए बात की और कहा …

रायबरेली। ‘हैलो, नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। शशिभूषण जी धान खरीद में कोई कमीशन तो नहीं देना पड़ा।‘ मोबाइल पर यह बात सुनते ही बछरावां कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग किसान हतप्रभ रह गए। प्रधानमंत्री ने उन्हें कॉल किया, जिसे लेकर कुछ देर तक वह विश्वास न कर सके। हिचकते हुए बात की और कहा कि धान खरीद में कोई कमीशन नहीं देना पड़ा। इसके बाद फोन कट गया। प्रधानमंत्री का फोन आने की बात बुजुर्ग किसान हर किसी को बता रहे हैं। उनका और परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोग किसान के घर आकर उनसे प्रधानमंत्री से हुई बातचीत को लेकर पूछ रहे हैं।

बछरावां के बानगी मंडी चौराहा निवासी रिटायर्ड शिक्षक शशिभूषण शुक्ला (83) की इचौली ग्राम पंचायत में करीब दस बीघा खेती है। शशिभूषण ने एक सप्ताह पूर्व 70 क्विंटल धान एक लाख 76 हजार रुपये में धान क्रय केंद्र पर बेचा था।

शशिभूषण ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर में खाना खाने के बाद वह आराम कर रहे थे, तभी अचानक मोबाइल फोन की घंटी बजी। हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। यह सुनते ही किसान को लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है, लेकिन  रिटायर्ड शिक्षक ने गौर कर पीएम मोदी की आवाज पहचान ली। आवाज पहचानते ही किसान खुद पर विश्वास नहीं कर सके।

किसान के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसान शशिभूषण के मुताबिक  पीएम मोदी ने फोन पर पूछा कि जो धान बेचा है, उसमें कोई कमीशन तो नहीं देना पड़ा है। किसी बिचौलिए की मदद तो नहीं लेनी पड़ी। इस पर कहा कि कोई कमीशन नहीं देना पड़ा।

पढ़ें- आज से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर निर्वाचन आयोग, राजनीतिक दलों समेत इन लोगों के साथ होगी बैठक…

संबंधित समाचार