नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चला रही महिला ने लोगों को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम में विक्रमादित्य पार्क के पास सोमवार देर रात बेकाबू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम में विक्रमादित्य पार्क के पास सोमवार देर रात बेकाबू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। नंबर के आधार पर जानकारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार चला रही महिला के नशे में थी।
घायलों की हालत बनी है नाजुक
इंस्पेक्टर तालकटोरा राकेश कुमार ने बताया कि, राजाजीपुरम के विक्रमादित्य पार्क के पास अंकुर नर्सिंग होम है। उसके सामने सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया, हादसे में घायल राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी विनीत और राम विहार कॉलोनी का शकील शामिल हैं। दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
नशे की हालत में महिला चला रही थी कार
वहीं पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक हादसे में प्रयुक्त कार के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद महिला कार से बाहर निकली तो वह नशे में धुत लग रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस कार व महिला को थाने लेकर गई। आरोप है कि वहां से महिला को बिना चिकित्सकीय परीक्षण कराए ही छोड़ दिया गया। वहीं कार थाने में खड़ी करवा ली गई।
पढ़ें- भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
