झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 138 नए केस मिले, 22 ठीक हुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 22 लोग ठीक हुए है और इसके 138 नये मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 38, बोकारो से दो, देवघर से दो, धनबाद से तीन, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम से 13 , …

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 22 लोग ठीक हुए है और इसके 138 नये मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 38, बोकारो से दो, देवघर से दो, धनबाद से तीन, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम से 13 , गुमला से तीन, हजारीबाग से सात, कोडरमा से 63, लातेहार से एक, और पश्चिमी सिंहभूम से तीन नये कोरोना मरीज मिले है।

पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 350005 हो गया हैंऔर अब तक कुल 17908076 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 477 सक्रिय केस हैं जबकि कोरोना के 344386 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

ये भी पढ़े-

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषित, जानें किसे मिला टिकट

संबंधित समाचार