यूपी शिक्षा विभाग का कारनामा, कालजयी शायरों का नाम प्रयागराजी कर दिया, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। योगी सरकार में कई जगहों के नाम बदले गए हैं। वहीं, अब एक मशहूर शायर के नाम के साथ खिलवाड़ किया गया है। ये और कोई नहीं बल्कि मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी हैं। जिनकी कालजयी शेर में वो जता रहे हैं कि शायर शासन के दबाव से परे होते हैं, लेकिन योगी सरकार में …

प्रयागराज। योगी सरकार में कई जगहों के नाम बदले गए हैं। वहीं, अब एक मशहूर शायर के नाम के साथ खिलवाड़ किया गया है। ये और कोई नहीं बल्कि मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी हैं। जिनकी कालजयी शेर में वो जता रहे हैं कि शायर शासन के दबाव से परे होते हैं, लेकिन योगी सरकार में उनकी शख्सियत से खिलवाड़ हो गया है।

बता दें कि यूपी में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया गया था। अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने इस कालजयी शायर का नाम तक बदल डाला है। वहीं, अब अकबर इलाहाबादी का नाम बदलकर अकबर प्रयागराजी कर दिया गया है। साथ ही तेग इलाहाबादी और राशिद इलाहाबादी जैसे शायरों के नाम भी बदले जा चुके हैं।

पढ़ें:  कानपुर: पुलिस हिरासत में आया मेट्रो स्टेशन के नाम का विरोध कर रहा व्यापारी नेता

वहीं, आयोग ने शायरों के नाम के आगे लगे टाइटल को बदलने के लिए अबाउट इलाहाबाद वाले कॉलम में प्रयागराजी कर दिया है। इसकी आलोचना शुरू होने के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा पूरे मामले से खुद को अनजान बताया है।

प्रयागराज: ‘माघ मेला’ में प्रवचन पर रोक से संत हुए नाराज

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर संगम नगरी प्रयागराज में ‘माघ मेला’ में प्रवचनों पर रोक लगाने के जिला प्रशासन के निर्णय से आहत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी ने कहा कि निर्णय नहीं बदलने की स्थिति में संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। रवीन्द्र पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भागवत कथा और लीला का प्रयाग केन्द्र है। उसपर रोक लगाना सनातन धर्म की मान्यता को खंडित करना है। लीला और प्रवचन पर रोक लगाकर अधिकारी माघ मेला की पहचान खोने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे संत महात्माओं में नाराजगी है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार