राजधानी में ढाई लाख से अधिक लोगों ने नहीं जमा किया गृहकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के 5.6 लाख गृहकरदाताओं में से लगभग ढाई लाख से अधिक लोगों ने अभी तक अपना गृहकर जमा नहीं किया है। जिसके चलते नगर निगम के आठों जोन गृहकर वसूली के मामले में तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। 1.14 लाख गृहकरदाताओं ने एक भी बार गृहकर जमा नहीं किया है। …

लखनऊ। राजधानी के 5.6 लाख गृहकरदाताओं में से लगभग ढाई लाख से अधिक लोगों ने अभी तक अपना गृहकर जमा नहीं किया है। जिसके चलते नगर निगम के आठों जोन गृहकर वसूली के मामले में तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं।

1.14 लाख गृहकरदाताओं ने एक भी बार गृहकर जमा नहीं किया है। यह साल समाप्त होने में मात्र चार दिन बचे हैं। लखनऊ नगर निगम का 325 करोड़ रुपये गृहकर का लक्ष्य है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने अधिकारियों कोवसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने आठों जोनों के कर अधीक्षकों सहित निरीक्षकों के साथ बैठक कर कम वसूली करने पर कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक बकाया गृहकर जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसलिए समस्त गृहकरदाता समय से अपना गृहकर जमा कर छूट का लाभ उठाएं। गृहकरदाता अपने गृहकर का भुगतान नगर निगम के काउंटरों के साथ आनलाइन भी कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एनईएफटी और आरटीजीएस के साथ ही यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है।

पढ़ें- भारत ने आठवीं बार जीती सैफ चैम्पियनशिप, इस मामले में सुनील छेत्री ने फुटबॉल के जादूगर पेले को पीछे छोड़

ऐसे ऑनलाइन जमा करें गृहकर
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि गृहकरदाता के मोबाइल फोन पर नगर निगम द्वारा भेजे गए एसएमएस के माध्यम से गृहकर का आनलाइन भुगतान किया जा सकता है। एसएमएस लिंक पर जाकर क्लिक करने पर नगर निगम की वेबसाइट खुल जाएगी और बिल का डिटेल दिखेगा।

वेब पेज पर मेक पेमेंट पर क्लिक करने के बाद बैंक का पेमेंट गेटवे पेज खुल जाएगा। जिस पर चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा। पेमेंट मोड का वेब पेज खुलेगा जिसमें से किसी एक माध्यम को चुनकर भुगतान किया जा सकता है। पेमेंट के बाद मोबाइल पर ही रसीद भी प्राप्त हो जाएगी।

संबंधित समाचार