रायबरेली: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम बनी चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विकास क्षेत्र के गांव पाहो में दो दिवसीय जय मां शीतला बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम चैंपियन बनी वहीं रायबरेली की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को हरचंदपुर क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह व उन्नाव जिले के पुरवा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित …

रायबरेली। विकास क्षेत्र के गांव पाहो में दो दिवसीय जय मां शीतला बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम चैंपियन बनी वहीं रायबरेली की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को हरचंदपुर क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह व उन्नाव जिले के पुरवा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ी सौन्दर्य व धर्मवीर ने प्रतियोगिता का डबल्स फाइनल मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम किया । लखनऊ के खिलाड़ी सौन्दर्य व धर्मवीर ने रायबरेली के स्वस्तिक व सचिन को हराकर कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। स्वस्तिक व सचिन को उपविजेता घोषित किया गया। सिंगल्स मुकाबले में लखनऊ के धर्मवीर ने लखनऊ के है सौन्दर्य को हराकर सिंगल्स का खिताब जीत लिया।

प्रतियोगिता के जूनियर  मुकाबले में रायबरेली के स्वस्तिक व सचिन ने रायबरेली के ही सुयश व देव को हराकर कर शील्ड पर कब्जा जमाया। सुयश व देव की जोड़ी प्रतियोगिता के जूनियर मुकाबले की उपविजेता रही। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को हरचंदपुर क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह और पुरवा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राशु शुक्ला, रोहित सिंह, मयंक शुक्ला, भोले सिंह, शनि, दीपक, गोलू, भोलू, बउआ, ऋषि, मुन्ना आदि सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

मिर्जापुर: राशन मांगने पर कोटेदार ने चाचा-भतीजे को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल

मिर्जापुर विंध्याचल थाना अंतर्गत गैपुरा के पास स्थित जोपा (सुपन्था) ग्राम में राशन लेने गए चाचा-भतीजा की कोटेदार ने जमकर पिटाई की। बताते हैं कि स्थानीय निवासी अमरेश निषाद ने अपने भतीजे को राशन के दुकान पर राशन लेने के लिए भेजा। राशन पुस्तिका में जब दिसम्बर के बजाय 2 जनवरी राशन वितरण का तारीख देखा तो वह अपने चाचा को फोन करके बुलाया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मिर्जापुर: राशन मांगने पर कोटेदार ने चाचा-भतीजे को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार