सीतापुर: पत्नी व सौतेले बेटे ने युवक की हत्या कर घर में छुपाया शव, पुलिस ने मां-बेटे को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्नी व सौतेले बेटे ने मिलकर हत्या कर दी। उसका शव घर में ही गाड़ दिया। सोमवार को शव ठिकाने के लिए निकला तो लोगों को जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके से शव बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरगांव थाना क्षेत्र …

सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्नी व सौतेले बेटे ने मिलकर हत्या कर दी। उसका शव घर में ही गाड़ दिया। सोमवार को शव ठिकाने के लिए निकला तो लोगों को जानकारी हुई।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके से शव बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरगांव थाना क्षेत्र के बाघपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश का शव सोमवार की शाम घर में ही कंकालनुमा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक कमलेश शराब का आदी था। उसने 17 दिसंबर को पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान पत्नी व सौतेले बेटे ने उसपर डंडे से वार कर दिया। जिससे कमलेश की मौत हो गई थी।

पत्नी व बेटे ने घटना को छुपाने के लिए उसकी लाश को घर गाड़ दिया था। सोमवार को मां-बेटे शव को निकालकर उसको ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। शव को जब जमीन से खोदकर निकाला तो उससे बदबू फैल गई। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कमलेश के कंकालनुमा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर कमलेश की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायबरेली: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम बनी चैंपियन

विकास क्षेत्र के गांव पाहो में दो दिवसीय जय मां शीतला बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम चैंपियन बनी वहीं रायबरेली की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को हरचंदपुर क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह व उन्नाव जिले के पुरवा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-रायबरेली: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम बनी चैंपियन

संबंधित समाचार