रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता की मौत
रामपुर,अमृत विचार। मिलक क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सब्ज़ी विक्रेता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिलक थाना क्षेत्र के गांव सैडोली निवासी नन्हे सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार को भी वह साग बेचने …
रामपुर,अमृत विचार। मिलक क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सब्ज़ी विक्रेता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिलक थाना क्षेत्र के गांव सैडोली निवासी नन्हे सब्जी बेचने का काम करता था।
सोमवार को भी वह साग बेचने के लिए साइकिल से डंडिया की बाजार गया था।देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों में खलबली मच गई। उसकी तलाश शुरू कर दी। बिलासपुर रोड स्थित हंसराज डिग्री कालेज के पास ग्रामीण को पड़े देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस नन्हे को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने नन्हे को मृत घोषित कर दिया।नन्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
