मुरादाबाद : सात एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, आवंटित किए स्वास्थ्य केंद्र
मुरादाबाद,अमृत विचार। संविदा भर्ती में चयनित सात एएनएम को मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में पर्ची निकालकर स्वास्थ्य केंद्र आवंटित कर तैनाती पत्र दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने चयनित एएनएम से अपने हाथ से पर्ची निकालने के लिए कहा। इसके बाद बारी-बारी से सातों ने पर्ची निकाली। उस पर लिखे स्वास्थ्य …
मुरादाबाद,अमृत विचार। संविदा भर्ती में चयनित सात एएनएम को मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में पर्ची निकालकर स्वास्थ्य केंद्र आवंटित कर तैनाती पत्र दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने चयनित एएनएम से अपने हाथ से पर्ची निकालने के लिए कहा। इसके बाद बारी-बारी से सातों ने पर्ची निकाली। उस पर लिखे स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती का पत्र उन्हें दिया गया।
चयनित एएनएम में राजबाला, मोनिका, राजश्री, आरती देवी, प्रियंका, अंतु रानी, आराधना हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 54 नये स्वास्थ्य केंद्र में से 32 के लिए हुई भर्ती में पहले चरण में 19 को तैनाती दी गई थी। इसके बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल 13 एएनएम को बुलाया गया था। इनमें से सात एएनएम आईं। अब तक 26 को तैनाती दी जा चुकी है।
मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अजय शर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह रहे।
