सीतापुर: पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के रामपुर मथुरा इलाके में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित देशी असलहे, कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरादम किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल …

सीतापुर। जिले के रामपुर मथुरा इलाके में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित देशी असलहे, कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरादम किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी हैं।

उनके खिलाफ पहले से ही कई-कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि रामपुर मथुरा इलाके के भूड़ेपुरवा बहादुरगंज मजरा गढ़चपा गांव निवासी जाबिर, इसी क्षेत्र के अचलापुर निवासी मोतीलाल व क्षेत्र के ही चांदपुरवा गांव निवासी रंगीलाल को गिरफ्तार किया गया है। तीन शातिर देशी असलहे बना कर उनकी सप्लाई करते थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से पांच तमंचा 12 बोर, दो अर्द्धनिर्मित देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस 12, छह मरम्मत वाले तमंचा, अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण बरामद हुए हैं। असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में एसआई राजपाल सिंह, अजय दुबे, हेड कांस्टेबिल श्याम सिंह व लक्ष्मीकांत तिवारी, आरक्षी दीपक कुमार, हरिशंकर सिंह, अंकित कुमार शामिल थे।

अभियान चलाकर पुलिस ने 10 अपराधियों को दबोचा

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पुलिस ने अभियान चला कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लहरपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आजादनगर निवासी मोहम्मद अहमद, मुख्तार अहमद, क्षेत्र के मातनपुरवानिवासी रूपचंद्र उर्फ गुल्लू को पकड़ कर जेल भेजा है। इसी तरह सदरपुर पुलिस ने इलाके के भजवाही गांव निवासी नसीम को जेल रवाना किया है। हरगांव पुलिस ने इलाके के बागपुरवा निवासी आदर्श, रामगोपाल व सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर कोतवाली पुलिस ने निहायतपुर िनवासी आसिफ,  पुलिस ने इलाके के पचीसा गांव निवासी बैजनाथ यादव, कैलाश यादव को पकड़ कर जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली की धड़कनें फिर से बढ़ाता कोरोना… एक दिन में आए 496 नए मामले, एक मरीज की मौत

संबंधित समाचार