बिजनौर: युवकों के हमले से प्रधान अचेत होकर गिरे, अस्पताल पहुंचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफजलगढ़। कासमपुर गढी बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर ग्राम प्रधान को घायल कर दिए और प्रधान को गंभीर अवस्था में वहां छोड़कर भाग गये। स्थानीय लोगों ने अचेतावस्था में प्रधान को पास के एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमलावर …

अफजलगढ़। कासमपुर गढी बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर ग्राम प्रधान को घायल कर दिए और प्रधान को गंभीर अवस्था में वहां छोड़कर भाग गये। स्थानीय लोगों ने अचेतावस्था में प्रधान को पास के एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमलावर स्थानीय क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। घटना से प्रधानों और क्षेत्रवासियों में रोष है।

सोमवार की देर शाम कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड पर विवेकानंद पुलिस चौकी के समीप एक सर्विस स्टेशन के पास खड़े गोवर्धनपुर उर्फ नाबका के ग्राम प्रधान मुस्तकीम मलिक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों की मारपीट से घायल ग्राम प्रधान अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में ग्राम प्रधान को उठाकर सरकारी अस्पताल कासमपुर गढ़ी ले गए। थोड़ी ही देर में परिजनों सहित क्षेत्रवासियों की अस्पताल में भीड़ जुट गई।

घायल प्रदान को देखने के लिए संगठन के कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। घटना से प्रधान संघ और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह रवि ने कहा है कि ग्राम प्रधान के हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर पंचायती राज प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने आज कोतवाल अफजलगढ़ से हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान का मेडिकल करा दिया गया है। पीड़ित के भाई मो. जावेद कि ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार