लखनऊ: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कंबल और ऊनी कपड़े बांटे
लखनऊ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में गरीबों में कंबल, फल और ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेद्र चौधरी और सिद्धार्थ सिंह ने हनुमान सेतु पर खाटू श्याम मंदिर के …
लखनऊ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में गरीबों में कंबल, फल और ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेद्र चौधरी और सिद्धार्थ सिंह ने हनुमान सेतु पर खाटू श्याम मंदिर के पास गरीबों को कंबल बांटे और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।
उन्होंने इस अवसर पर चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की हनुमान जी से प्रार्थना की। इसके अलावा कानपुर, बस्ती, अयोध्या, सहारनपुर के अतिरिक्त दिल्ली कर्नाटक में कई स्थानों पर कम्बल, ऊनी कपड़े, फल आदि का वितरण किया गया है।
पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से थामी दिल्ली की रफ्तार, Yellow Alert जारी, स्कूल, कॉलेज बंद
इस मौके पर कुंवर रितेश सिंह पटेल, संजीव गुप्ता, अरूण पाल, सुनील विश्वकर्मा, विनय गौड, आर्यन, शिखर सिंह, गौरव सिंह, राहुल सिंह, डॉ मंजूलता यादव सहित हमजा बिलाल, नदीम बुखारी, मतीउर्रहमान दानिश, दिलशेर हसन, इमरान खान, कौसर हुसैन, मोहम्मद सुहैल, मो. फरीद, शाहनवाब खां आदि मौजूद रहे।
सरकार में आने पर महिला पेंशन तीन गुनी करेंगे: अखिलेश यादव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ बोलने और वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर महिलाओं की पेंशन तीन गुनी की जायेगी। वहीं, साइकिल और सांड के हमले में मरने वाले के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
