लखनऊ: छठें दिन भी वन विभाग की आंख से ओझल रहा तेंदुआ, मोहल्ला-मोहल्ला गश्त कर रही टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानीवासियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ तेंदुआ अबतक वन विभाग की आंखों से ओझल है। छठें दिन भी विभाग के सारे प्रयासों के बाद तेंदुआ की धरपकड़ नहीं हो सकी है। पिछले तीन दिनों से तेंदुआ की कोई लोकेशन भी नहीं मिल रही है। हालांकि तेंदुआ अबतक राजधानी की सीमा में है …

लखनऊ। राजधानीवासियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ तेंदुआ अबतक वन विभाग की आंखों से ओझल है। छठें दिन भी विभाग के सारे प्रयासों के बाद तेंदुआ की धरपकड़ नहीं हो सकी है। पिछले तीन दिनों से तेंदुआ की कोई लोकेशन भी नहीं मिल रही है। हालांकि तेंदुआ अबतक राजधानी की सीमा में है या नहीं, इसके बारे में वन विभाग के पास कोई पुख्ता जवाब नहीं है।

स्पोर्ट्स कॉलेज के पास दिखा तेंदुआ

चर्चा रही कि मंगलवार को तड़के कानपुर रोड पर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास तेंदुए को देखा गया। हालांकि इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। वन विभाग की ओर से भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है, ना ही किसी के हताहत होने की कोई सूचना प्राप्त हुई है।

इंदिरा नगर : धोखाधड़ी के मामले के दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ। इंदिरा नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों की पहचान इंदिरा नगर थानांतर्गत सुगामऊ गांव निवासी बुधाई राम (60) व सुकाई राम (55) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए इंदिरा नगर थाना प्रभारी रामफल प्रजापति ने बताया कि दोनों को मुखबिर की सूचना पर मानस सिटी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।

मोहनलालगंज : अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलाल गंज थाना पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी करते हुए सुजौली बाजार से सेवई रोड पर पूरनपुर के पास से मादक पदार्थ गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुशांत गोल्फ सिटी थानांतर्गत निलमथा बाजार के हबीरपुर गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से मौके से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: फैजुल्लागंज के नन्दपुरम कालोनी में नाला चोक, महीनों से नहीं हुई सफाई

संबंधित समाचार