बरेली: हमारा आंगन हमारे बच्चे योजना का मनाया उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को विकास खंड बिथरी चैनपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी शिक्षा की महत्वपूर्ण योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। एसआरजी लक्ष्मी शुक्ला ने कार्यक्रम की …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को विकास खंड बिथरी चैनपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी शिक्षा की महत्वपूर्ण योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। एसआरजी लक्ष्मी शुक्ला ने कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा कर बताया कि इस योजना के तहत शिक्षा के साथ बच्चों को सेहतमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संजय द्विवेदी ने सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामिण क्षेत्रों में जानकारी के आभाव में सेहत का ध्यान नही रख पाने वाले अभिभावकों के लिए यह योजना बेहद मददगार साबित होगी। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य है कि 100 फीसद प्री प्राइमरी बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए लाभांवित करना है।

प्रदेश स्तर पर खंड वार इस योजना का संचालन संकुल स्तर पर आंगनबाडी कार्यकत्री, एआरपी, एसआरजी, प्रधानाध्यापक द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष ऋ षि पाल सिंह, दीपाली सक्सेना, राजेश कुमारी, सीडीपी शांति वर्मा, केसी पटेल, जयदेव, प्रेम शंकर, शिखा अग्रवाल, पारूल, कंहई लाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार