बरेली: रोजगार न देने पर द्वारकेश फैक्ट्री में किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वीर शक्ति फरीदपुर की इकाई ने फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए द्वारकेश फैक्ट्री में घेराव किया। संगठन के अध्यक्ष राजा सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री के अंदर दाखिल हुए। जिस पर चीफ मैनेजर प्रवीण ने आकर सभी मांगों पर …

बरेली, अमृत विचार। वीर शक्ति फरीदपुर की इकाई ने फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए द्वारकेश फैक्ट्री में घेराव किया। संगठन के अध्यक्ष राजा सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री के अंदर दाखिल हुए। जिस पर चीफ मैनेजर प्रवीण ने आकर सभी मांगों पर फैक्ट्री प्रबन्धक को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान राजा सेठ ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने, योग्यता के अनुसार स्थानीय लोगों की भर्ती करने, कामगारों की न्यूनतम आय 12 हजार रुपये आठ घंटे की ड्यूटी पर निर्धारित करने आदि की प्रमुख मांगे रखीं।

इस मौके पर जिला महासचिव सूरजपाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सोनू गंगवार, फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष दीपक यादव, मंडल अध्यक्ष देशराज राजपूत, सुनील यादव, कन्हैया मौर्य, मुनीश यादव व सुनील गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र कश्यप, धीरज कुमार, केदार सोनकर, वीरेश गौड़, कल्लू मौर्य, रामपाल शर्मा , राजीव मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार