बरेली: विदेश से लौटे 47 यात्रियों में से छह लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में 160 से अधिक ओमिक्रान के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। विदेश से लौटे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के मुताबिक मंगलवार को जिले में 47 अंतर्राष्ट्रीय यात्री पहुंचे। जिनमें से देर …

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में 160 से अधिक ओमिक्रान के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। विदेश से लौटे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के मुताबिक मंगलवार को जिले में 47 अंतर्राष्ट्रीय यात्री पहुंचे। जिनमें से देर शाम तक 34 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है लेकिन छह लोग लापता हैं। इसके अलावा बड़ा बाजार व डेलापीर निवासी दो यात्री नीदरलैंड व सिंगापुर से लौटे थे, जिनको शासन की ओर से उच्च जोखिम वाले देशों वाली श्रेणी में रखा गया है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि विदेशों से लौटे यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद 300 बेड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

कोरोना जांच के लिए तैनात एमएमयू
जिले में ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए मेडिकल मोबाइल यूनिट को भी कोरोना सैंपलिंग के लिए तैनात किया गया है। एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि मंगलवार को एमएमयू की टीम की ओर से एयरपोर्ट पर 112 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं रेलवे जंक्शन पर 79 लोगों की एहतियातन कोरोना की जांच के लिए टीम ने सैंपल लिया। वहीं स्टेटिक टीम ने एडीएम परिसर में 25, फोकस सैंपलिंग के तहत सरकारी कार्यालय, होटलों में कार्यरत लोगों की कोरोना जांच की गई।

दिसंबर में विदेश से लौटे 1187 अंतर्राष्ट्रीय यात्री
आईडीएसपी प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में लगातार अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर निगरानी की जा रही है। जिले में 1 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 1187 अंतर्राष्ट्रीय यात्री लौटे हैं। इसमें से अब तक सर्विलांस टीम की ओर से 878 यात्रियों को ट्रेस कर लिया गया है। वहीं, रेपिड रेस्पांस टीम(आरआरटी) की ओर से 1037 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इनमें से 131 यात्री अन्य जिलों से आये थे।

संबंधित समाचार