बरेली: ओमिक्रान का खतरा भूल खचाखच भरी ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ओमिक्रान का खतरा भांपते हुए यूपी समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने एहतियात बरतने की चेतावनी भी जारी की है मगर जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों को देखने से लगता है कि लोग सरकार की गाइडलाइन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह …

बरेली, अमृत विचार। ओमिक्रान का खतरा भांपते हुए यूपी समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने एहतियात बरतने की चेतावनी भी जारी की है मगर जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों को देखने से लगता है कि लोग सरकार की गाइडलाइन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह है कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ठसाठस भरी ट्रेनों में यात्री सफर कर रहे हैं।

मंगलवार को अवध असम एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पहुंची तो स्लीपर कोचों के अंदर स्थिति बेहद खराब थी। लोग एक के ऊपर एक चढ़कर सफर करने को मजबूर थे। बता दें कि इस ट्रेन को फिलहाल सामान्य कोच को आरक्षित श्रेणी टू-एस के तौर पर चलाया जा रहा है। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो यहां से चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक थी।

लिहाजा उन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यह हाल केवल सामान्य कोचों का नहीं बल्कि स्लीपर कोचों में भी यात्रियों की संख्या कहीं ज्यादा थी। बरेली जंक्शन से चलने और होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों के लिए ही रेलवे प्रशासन ने अनारक्षित टिकटों की बिक्री उनमें अनारक्षित कोच लगाकर की है।

उधर बरेली जंक्शन पर आने वाले यात्रियों की कोविड-19 जांच की जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का यह काउंटर हर समय नहीं चालू रहता है जिससे काफी संख्या में आने वाले यात्रियों का टेस्ट नहीं हो पाता है।

संबंधित समाचार