उत्तर प्रदेश एक बार फिर घोषित हुआ कोविड प्रभावित राज्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के देश में बढ़ते संक्रमण का असर उत्तर प्रदेश तक पहुंचने के कारण प्रदेश को एक बार फिर कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य …

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के देश में बढ़ते संक्रमण का असर उत्तर प्रदेश तक पहुंचने के कारण प्रदेश को एक बार फिर कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 के तहत राज्य में हालात का विश्लेषण करने के बाद यह फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल की ओर से इस सम्बंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इसके मुताबिक राज्य के कोरोना प्रभावित होने सम्बंधी नियम 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगे।

गौरतलब है कि, इससे पहले मार्च, 2019 में प्रदेश को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 25 दिसंबर से राज्य सरकार ने प्रदेश में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू किया है।

कहीं आ तो नहीं गई कोरोना की तीसरी लहर? महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,172 नये मामले, 22 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गयी जबकि 22 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इस बीच, राज्य के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ और विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके चलते विद्यालय में संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 90 हो गयी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कहीं आ तो नहीं गई कोरोना की तीसरी लहर? महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,172 नये मामले, 22 मरीजों की मौत

संबंधित समाचार