अमरोहा: नगर में पहुंचेगी जन विश्वास यात्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जनता को संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा हसनपुर नगर में बुधवार की दोपहर को पहुंचेगी। जिसका भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और इसी के साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण …

अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा हसनपुर नगर में बुधवार की दोपहर को पहुंचेगी। जिसका भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और इसी के साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

भाजपा जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत नगर के मोहल्ला मनापुर स्थित श्रीमती सुखदेव इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्र की जनता को संबोधित करेगी। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की रैली की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। सुबह से ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने रैली स्तर पर डेरा जमा लिया है और रैली की तैयारियों को बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

बम निरोधक दस्ता की टीम द्वारा भी रैली के पंडाल एवं हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की रैली की सुरक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद जो उनका पुलिस एवं प्रशासनिक अमला लगाया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सुनने के लिए क्षेत्र से अपार जनसमूह आ रहा है और जहां जहां प्रदेश में जन विश्वास यात्रा जा रही है बात जनता का अपार विश्वास मिल रहा है।

संबंधित समाचार