Bollywood 2021: 2021 में सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए ये स्टार्स…
Bollywood 2021: साल 2021 कई सेलेब्स के लिए काफी खास और जिंदगीभर याद रह जाने वाला साल साबित रहा। कई सितारों ने इस साल अपने मनपसंद साथी को अपना जीवनसाथी बना लिया। जी हां, बॉलीवुड की गलियों में इस साल शादी की शहनाइयां काफी जोरों शोरों से बजती हुई सुनाई दी हैं। इस साल बॉलीवुड …
Bollywood 2021: साल 2021 कई सेलेब्स के लिए काफी खास और जिंदगीभर याद रह जाने वाला साल साबित रहा। कई सितारों ने इस साल अपने मनपसंद साथी को अपना जीवनसाथी बना लिया। जी हां, बॉलीवुड की गलियों में इस साल शादी की शहनाइयां काफी जोरों शोरों से बजती हुई सुनाई दी हैं। इस साल बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, कई लोग शादी के बंधन में बंधे। वहीं कई जोड़ियां ऐसी रही जिनका प्यार सफल रहा और उन्होंने सात फेरे लिए और अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। शादी के बंधन में बंधने के साथ लाइफ टाइम साथ रहने और जीवन भर साथ निभाने की कसमें भी खाईं। कई सेलेब्स की शादियां फैंस के लिए ड्रीम मैरेज की तरह साबित हुईं। ये साल सच में कई सेलेब्स के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया था। यहां हम आपको उन सभी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2021 में अपने जीवनसाधी के साथ सात फेरे लिए।
वरुण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की शादी अलीबाग के ‘द मेंशन हाउस’ में संपन्न हुई थी और उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के खास सितारे भी शामिल हुए थे। शादी के बाद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और नताशा की शादी की तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘जिंदगी भर का प्यार अब ऑफिशियल हुआ।’

दीया मिर्जा और वैभव रेखी
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी 2021 को दूसरी शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के नजदीकी दोस्त, रिश्तेदार और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस 2021 में ही एक बेटे अव्यान की मां बनीं और अब वह अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं।

यामी गौतम और आदित्य धर
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को अपनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वो आदित्य को करीब तीन साल से डेट कर रही थीं। डेटिंग फेज को एंजॉय करने के बाद यामी ने हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में बेहद सिंपल तरीके से शादी की थी। यामी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारे में बताया था। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। उनके ट्रेडिशनल अवतार को भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था।

राहुल वैद्य और दिशा परमार
टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। राहुल और दिशा की शादी मुंबई के ‘ग्रैंड हयात’ होटल में हुई थी। दोनों एक म्यूजिक एल्बम की वजह से एक-दूसरे से मिले थे, लेकिन राहुल को दिशा के लिए प्यार का एहसास ‘बिग बॉस 14’ के घर में उनसे दूर रहकर हुआ था। ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

रिया कपूर और करण बुलानी
निर्माता रिया कपूर और उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड फिल्म निर्माता करण बुलानी ने 14 अगस्त को एक करीबी समारोह में शादी की। शादी रिया के पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर हुई।

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन
क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और टेलीविजन एंकर संजना गणेशन ने 15 मार्च को शादी की थी। इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। बुमराह की भारत टीम के साथी शादी में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वे इंग्लैंड के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के लिए बायो-बबल में थे।

श्रद्धा आर्या और राहुल नागल
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों शादी से कुछ दिनों पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। श्रद्धा के पति राहुत दिल्ली के रहने वाले हैं।

आदित्य सील और अनुष्का रंजन
बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से पहचान बनाने वाले एक्टर आदित्य सील भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य सील ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का रंजन के साथ सात फेरे लिए हैं। आदित्य सील और अनुष्का रंजन 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। आदित्य सील ढोल- नगाड़ों के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।

शिरीन मिर्जा और हसन सरताज
‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा अपने बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ 23 अक्टूबर 2021 को शादी के बंधन में बंधी थी। शिरीन और हसन शादी के कुछ महीने पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने जयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास दोस्तों ने भी शिरकत की थी। शिरीन के पति हसन सरताज दिल्ली के रहने वाले हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों 11 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इस जोड़ी को फैंस द्वारा उनकी लाजवाब बॉन्डिंग के कारण काफी पसंद किया जाता है। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा
‘गुम है किसी के के प्यार में’ फेम नील भट्ट अपनी को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा के साथ 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी उज्जैन में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अपने स्पेशल डे पर, जहां एक्ट्रेस ने पारंपरिक लाल बंधनी लहंगा पहना था, वहीं नील ने एक सफेद धोती और कुर्ते के साथ एक दोशाला लिया था और सिर पर पगड़ी बांध रखी थी।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शाही अंदाज में राजस्थान के ‘सिक्स सेंसेस फोर्ट’ में शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने सीक्रेट अंदाज में शादी की थी, जिसमें केवल उनके परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन बाद में, कपल ने अपनी शादी की फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट की थी, जिसे उनके फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया। शादी के बाद विक्की और कैटरीना ने अपनी प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग रस्मों की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अंकिता और विक्की पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। कपल ने मुंबई के ‘ग्रैंड हयात’ होटल में शाही अंदाज में शादी की थी। उनके वेडिंग वेन्यू की सजावट से लेकर एक्ट्रेस की ब्राइडल एंट्री और लुक, सब कुछ एक दम शाही था। एक्ट्रेस ने अपने खास दिन पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था, जिसे बनाने में 16 घंटे लगे थे। वहीं, क्रीम कलर की बंदगला शेरवानी में विक्की जैन भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

सभी कपल अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। ये अपनी आफ्टर मैरेज लाइफ की कुछ अपडेट अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। ये साल तो खत्म होने में महज दो दिन बाकी हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले साल में कौन से फिल्म स्टार या टीवी स्टार शादी के बंधन में बंधेंगे।
पढ़ें- 2021 में OTT प्लेटफार्म ने जमाई धाक, सीरीज के साथ-साथ दिखाई कई हिट फिल्में…
