कोहरा बना काल: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की हुई मौत
सीतापुर। लखनऊ से बिसवां पहुंचे दोस्त को लेकर बाइक से घर जा रहे तीन युवकों का तेज रफ्तार वाहन मंगलवार की देर रात मानपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसा। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक लहरपुर कोतवाली क्षेत्र …
सीतापुर। लखनऊ से बिसवां पहुंचे दोस्त को लेकर बाइक से घर जा रहे तीन युवकों का तेज रफ्तार वाहन मंगलवार की देर रात मानपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसा। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी मुन्ना उर्फ मोहित 22 पुत्र लल्लू लखनऊ में मजदूरी करता था। वह लखनऊ से अपने घर के लिए आ रहा था। मंगलवार की देर रात वह लखनऊ से बिसवां पहुंचा।
वहां उसे सवारी की दिक्कत हुई तो उसने गांव के ही अपने दोस्त मुकेश (22) पुत्र राम टहल को फोन करके बुलाया। बता दें कि मुकेश अपने दोस्त मोहित को बिसवां से लाने के लिए बाइक से चला तो गांव के ही निवासी एक अन्य दोस्त महफूज (20) पुत्र यासीन को भी साथ में ले लिया। यह दोनों बिसवां पहुंचे। बिसवां में मोहित को भी अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। जिसके बाद तीनों दोस्त अपने घर के लिए चल पड़े। देर रात जब यह लोग जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में जमालपुर गांव के पास पहुंचे, तभी घने कोहरे के कारण यह लोग कुछ समझ नहीं पाए और आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में तेज गति से पीछे से जा घुसे।
पढ़ें: तीन दिन पहले दीवारों में से निकाला पिछली सरकारों का कारनामा : सीएम योगी
इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे जानकारी होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बिसवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मोहित व मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सांसे चलती देखकर डाक्टरों ने महफूज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय महफूज ने भी दम तोड़ दिया। यह खबर जब गांव पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
