सीतापुर: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण
सीतापुर। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की जानकारी पहले ही होने के चलते अस्पताल प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी गई थी। पीजीआई के विभागाध्यक्ष डॉक्टर हर्षबर्धन के नेतृत्व में आई टीम में डाक्टर जितेंद्र पांडेय, कंसल्टेटर अपराजिता मेहरा, डाक्टर इरफान शामिल थे। …
सीतापुर। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की जानकारी पहले ही होने के चलते अस्पताल प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी गई थी।
पीजीआई के विभागाध्यक्ष डॉक्टर हर्षबर्धन के नेतृत्व में आई टीम में डाक्टर जितेंद्र पांडेय, कंसल्टेटर अपराजिता मेहरा, डाक्टर इरफान शामिल थे। टीम ने कोल्ड चेन में फ्रिज व वैक्सीन के रखरखाव अव्यवस्थित होने के चलते टीम ने नाराजगी जाहिर की।
बाउंड़ी बाहर अतिक्रमण व गंदगी देखकर इसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इस संबंध में अधीक्षक डॉक्टर इमरान अली ने बताया कि टीम सफाई आदि व्यवस्थाएं देखने के लिए आई थी। व्यवस्थाओं से टीम संतुष्ट रही।
सीतापुर: दबंगों ने बंद कराई नाली, एसडीएम से हुई शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के मानापुर में एक दबंग की ओर से नाली निर्माण न कराने से कई लोगों को जल निकास की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलनिकास से परेशान एक महिला ने पुलिस व उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाली निर्माण कराने की मांग की है। मानापुर निवासिनी हसीना पत्नी अनवारूल हसन व फरीदा बानो पत्नी मो. अशफाक ने एसडीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के प्रधान व कई दबंगों ने उसके घर से निकलने वाली नाली को बंद करवा दिया है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सीतापुर: दबंगों ने बंद कराई नाली, एसडीएम से हुई शिकायत
