मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले के बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच कई वाहनों के आपस में टकराने से कम से कम पांच लोग घायल हो गये हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग आठ बजे उस समय हुई जब नोएडा से …

मथुरा। जिले के बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच कई वाहनों के आपस में टकराने से कम से कम पांच लोग घायल हो गये हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग आठ बजे उस समय हुई जब नोएडा से आगरा की ओर जा रही आयशर कैटर गाड़ी किलोमीटर संख्या 126 के पास खराब हो गई।

घना कोहरा होने के कारण उसके पीछे आ रही कई कारें एक के बाद एक टकराती चली गयी। इस हादसे में एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए। जबकि एक अन्य कार में एक सवार घायल हो गया।

कुछ समय के बाद 112 नम्बर की गाड़ी व इलाका पुलिस मौके पर आ गई। जिसके बाद गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, डाक्टरों के अनुसार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें: दीवारों से निकले पैसे से होगा प्रदेश का विकास: सीएम योगी

पुलिस के अनुसार हादसे का कारण एक वाहन का अचानक खराब होना और यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे की भीषण चादर का फैलना था।

अयोध्या में कृषि अनुसंधान परियोजनाओं की हुई समीक्षा

कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कृषि अनुसंधान की ओर से वित्त पोषित परियोजना की भौतिक और वित्तीय समीक्षा संपन्न हुई। वैज्ञानिक डॉ राजवीर सिंह राठौर, उप महानिदेशक, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ, डॉ अश्वनी कुमार शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय गन्ना शोध संस्थान, लखनऊ की तरफ से विश्वविद्यालय में परियोजना प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर परियोजना के भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिए। और अधिक जानकारी के लिए यहां 

संबंधित समाचार