रुद्रपुर: छह दिन से धरना दे रहे श्रमिक, न पहुंचे अधिकारी न मालिक
रुद्रपुर, अमृत विचार। लाइटिंग इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में 24 दिसंबर को श्रमिकों ने धरना शुरू किया था। यूनियन से मदन मेहरा व दिनेश चंद्र के अनुसार दस लोगों के लिए कंपनी ने गेट बंद कर दिया है। इसमें एक श्रमिक को पिछले डेढ़ साल से कंपनी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यूनियन …
रुद्रपुर, अमृत विचार। लाइटिंग इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में 24 दिसंबर को श्रमिकों ने धरना शुरू किया था। यूनियन से मदन मेहरा व दिनेश चंद्र के अनुसार दस लोगों के लिए कंपनी ने गेट बंद कर दिया है। इसमें एक श्रमिक को पिछले डेढ़ साल से कंपनी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यूनियन बना लेना, कोरोना जांच के लिए कंपनी से मांग करना आदि कारणों के चलते कंपनी की ओर से ऐसा किया है। उधर कंपनी इन श्रमिकों को प्रवेश नहीं दिए जाने का कारण कंपनी को नुकसान पहुंचाना बता रही है।
बुधवार को श्रमिक और कंपनी अधिकारियों के बीच वार्ता होनी थी, अधिकारी नहीं पहुंचे तो श्रमिकों ने प्रदर्शन और तेज कर दिया। सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि कंपनी को एक बार फिर से नोटिस जारी करते हुए चार जनवरी को श्रमिकों के साथ वार्ता करने को कहा है।
