हरित क्रांति करने वाला किसान फसलों के वाजिब दाम को मोहताजः भूपेश बघेल
रायबरेली। जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेहगो गांव में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। जहां उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा रही। खासकर किसानों के मसले को लेकर भाजपा के कार्यों की …
रायबरेली। जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेहगो गांव में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। जहां उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा रही। खासकर किसानों के मसले को लेकर भाजपा के कार्यों की उन्होंने निंदा की। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबके प्रेरणा स्रोत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देशी रियासतों का विलीनीकरण करने का काम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही किया है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विश्वस्त साथी सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू थे। बघेल ने कहा कि रायबरेली की यह धरती आयरन लेडी इंदिरा गांधी की कर्मभूमि है। आयरन लेडी की कर्मभूमि में लौह पुरुष सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इंदिरा गांधी के आवाहन पर हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी। वहीं, हरित क्रांति का जिम्मा किसानों ने उठाया, लेकिन अन्नदाता आज फसल का सही दाम पाने को मोहताज हैं।
उन्होंने कहा कि एमएसपी बनाने का काम इंदिरा जी ने किया। पर यूपी में किसानों को उनके धान की कीमत सरकार नहीं दे पा रही है। छत्तीसगढ़ में ढाई हजार रुपये कुंटल धान खरीदा जाता है। 22 लाख किसानों का छत्तीसगढ़ में एक करोड़ मिट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। ऋण माफी भी की गई और 18 लाख किसानों की 9000 करोड़ की ऋण माफी की गई। किसानों को सम्मान दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। भाजपा नहीं चाहती किसान सक्षम हो। उनका काम ही है राम राम जपना, पराया माल अपना।
पढ़ें: बाराबंकी: वेद प्रकाश श्रीवास्तव तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी , संजय वर्मा, जयकरण पाठक , सहदेव प्रसाद पटेल, अमरसिंह चौधरी, अभय सिंह, अवधेश चौधरी , डॉ राम बहादुर वर्मा , रमेश शुक्ला , साहब शरण , सुशील कुमार, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व हजारों की संख्या में कांग्रेसी समर्थक मौजूद रहे। इसके पूर्व उन्होंने लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित चुरुवा मंदिर में मत्था टेककर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां कांग्रेसी समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
