रायबरेली: राज्यपाल ने इरफान अहमद को दो स्वर्ण पदक से किया सम्मानित, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बा निवासी इरफान अहमद ने छत्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से आयोजित परास्नातक परीक्षा के प्राचीन इतिहास विषय में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। राज्यपाल ने इरफान को दो स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है। बता दें कि परास्नातक परीक्षा में …

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बा निवासी इरफान अहमद ने छत्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से आयोजित परास्नातक परीक्षा के प्राचीन इतिहास विषय में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। राज्यपाल ने इरफान को दो स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।

बता दें कि परास्नातक परीक्षा में प्राचीन इतिहास विषय से हुई परीक्षा में इरफान अहमद को 1000 अंको में 880 अंक प्राप्त हुए जो कि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस परीक्षा में सर्वोच्च अंक हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी व विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो विनय पाठक की उपस्थिति में इरफान अहमद को इस उपलब्धि के लिए हींगवाला स्वर्गीय बाबू मातादीन स्वर्ण पदक एवं श्रीमती शांति मोहनी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

पढ़ें: बाराबंकी: वेद प्रकाश श्रीवास्तव तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, चेयरमैन पति प्रभात साहू, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी, केसर बक्श सिंह, दयाशंकर अवस्थी, सुरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, विवेक सिंह,मोहम्मद अली शालिनी पांडेय, अनुपम मिश्रा, मंजू मिश्रा,शिल्पी गुप्ता, सरिता , धर्मेंद्र,अखिलेश आदि ने बधाई दी है।

हरित क्रांति करने वाला किसान फसलों के वाजिब दाम को मोहताजः भूपेश बघेल

जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेहगो गांव में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। जहां उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा रही। खासकर किसानों के मसले को लेकर भाजपा के कार्यों की उन्होंने निंदा की। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबके प्रेरणा स्रोत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देशी रियासतों का विलीनीकरण करने का काम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही किया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार